26 नवंबर 2012 - 20:30

मुहम्मद मुरसी ने क़ाहिरा में न्यायपालिका के सर्वोच्च प्रतिनिधियों से भेंट के बाद अपने अधिकारों में वृद्धि का कारण बनने वाला अध्यादेश वापस लेने से इन्कार कर दिया है...........

मिस्र के राष्ट्रपति ने संवैधानिक अध्यादेश वापस लेने से इन्कार कर दिया है।
     मुहम्मद मुरसी ने क़ाहिरा में न्यायपालिका के सर्वोच्च प्रतिनिधियों से भेंट के बाद अपने अधिकारों में वृद्धि का कारण बनने वाला अध्यादेश वापस लेने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कल सुप्रीम न्यायिक परिषद के सदस्यों से भेंट की और मिस्र में हुए विरोध प्रदर्शनों और संकट के संदर्भ में चर्चा की। विवादित अध्यादेश के अंतर्गत राष्ट्रपति के फ़ैसलों को सीमित समय तक किसी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकेगी। मुरसी के प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रपति के अध्यादेश में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति मुरसी के अध्यादेश के विरुद्ध प्रदर्शनों में अब तक दो लोग मारे गए हैं और साढ़े चार सौ से अधिक घायल हो गए हैं। संवैधानिक अध्यादेश के विरुद्ध विपक्षी दल कड़ा विरोध कर रहे हैं।


............
166